बगेहटा गांव भाई-बहन की तालाब में डूबने से हुई मौत

परिवार में मचा कोहराम

0

Banda: मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बगेहटा गांव (Bagehta village) का है। जहां बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव के रहने वाली अमृता पुत्री मानसिंह उम्र करीब 10 वर्ष व प्रिंस पुत्र मानसिंह उम्र करीब 8 वर्ष, यह दोनों अपने ननिहाल बगेहटा गांव (Bagehta village) आई हुई थी। तभी आज सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे दोनों भाई-बहन आपस में गांव के अन्य बच्चों के साथ महाबुलिया खेलने के लिए गांव के तालाब पर गई हुई थी। तभी खेलते समय तालाब के गहरे पानी पर दोनों भाई-बहन अमृता व प्रिंस चले गए, जिससे दोनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा तालाब में डूबे हुए दोनों भाई बहन को तालाब से बाहर निकालकर आनन फानन में बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरो द्वारा देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकार राकेश कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह अस्पताल पर पहुंचकर परिजनों से घटना का जायजा लिया। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस के द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here