बलिया: कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग

0
Ballia

उत्तर प्रदेश: अभी अभी खबर आयी है कि बलिया जनपद (Ballia) के शहर थाना कोतवाली क्षेत्र के चौक गुरुद्वारा रोड मे कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गयी है। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने से हुए नुकसान का भी अभी आंकलन नहीं किया जा सकता। फायर ब्रिगेड के जवान आग को बुझाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट एडीएम, सी आर ओ, CMO साथ भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here