शहर से लेकर गांवो तक राममय हुआ बलिया

0

उत्तर प्रदेश: खबर बलिया (Ballia) के रेवती क्षेत्र से है, जहां श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों मे खास उत्साह नजर आया। इस दौरान पूरा जनपद राम भक्ति मे डूबा नजर आया।अयोध्या मे श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर बलिया (Ballia) जिले मे शहर से लेकर गांवो तक जगह जगह धार्मिक आयोजन हुये। इस दौरान मंदिरों मे भजन, कीर्तनऔर रामचरित मानस का पाठ होता रहा। जगह जगह पर लोगों ने सुन्दर कांड का पाठ किया। जिले के विभिन्न मंदिरों मे लोगों ने पूजा अर्चना कर प्रभु श्री राम की आरती की। इस दौरान कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। जहां भक्तों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या मे लोगों ने अयोध्या (Ayodhya) मे श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों मे आस्था और श्रद्धा का माहौल नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here