सैफ अली खान मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुए एडमिट

सैफ अली खान को 22 जनवरी की सुबह अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहाँ पर सैफ अली खान के घुटने की सर्जरी हो रही है।

0

हिंदी सिनेमा जगत के अभिनेता सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, एक्टर सैफ अली खान के कंधे और घुटने में फ्रैक्चर हो गया है। जिसके बाद सर्जरी के लिए उन्हें आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं पर सैफ अली खान के घुटने की सर्जरी हो रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान की सर्जरी हो चुकी है। ये चोट उन्हें किस वजह से लगी है इस बारे में कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। सैफ के साथ सर्जरी के दौरान उनकी पत्नी करीना कपूर वहां मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान को 22 जनवरी की सुबह अस्पताल में एडमिट कराया गया। खबर ऐसी है कि सैफ अली खान को ये चोट उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी थी जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी के लिए कहा था। हालांकि, अभी तक इस बात को कंफर्म नहीं किया गया है।

सैफ अली खान इन दिनों फिल्म देवारा की शूटिंग कर रहे हैं। इस साउथ फिल्म में वो भहीरा का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में सैफ अली खान के साथ जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here