बलिया: जमीन की पुरानी रंजिश में चली गोलियां

एक पक्ष के युवक के सर में लगी गोली।

0

Ballia: ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) जनपद के दुबहड़ थाना (Dubhad police station) के शिवपुर दियर के व्यासी में दो पक्षो के बीच जमीनी विवाद में पूर्व से चल रही रंजिश में आज एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के एक युवक के सर में गोली मार देने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सनसनी फैल गयी। ये घटना दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर व्यासी गांव का बताया जा रहा है। आनन-फानन में परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी (Varanasi) के लिए चिकित्सको ने घायल युवक को रैफर कर दिया है।

इमरजेंसी के चिकित्सक की मानें तो घायल की हालत गम्भीर बनी हुई है। इसलिए बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। गोली लगने से 25 वर्षीय यथार्थ विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। युवक के सिर में गोली लगी है। मामले में घायल युवक के परिजनों ने बताया कि पूर्व से जमीनी विवाद है। इस विवाद में जान माल की हानि होने की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगभग 2 माह पूर्व शिकायती पत्र भेज चुका हूं, लेकिन दुबहड़ थाना के थानेदार साहब ने समझौता करा दिया। नतीजन आज दरवाजे पर दबंगो द्वारा घात लगा कर ताबड़ तोड़ हमारे दरवाज़े पर फायरिंग किया गया, जहां यथार्थ विक्रम सिंह के सर में गोली मार दी है। बहरहाल सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here