तिंदवारी: धूमधाम से हुआ माता रानी का विसर्जन

जा रही मैया दर्शन कर लो के लगे जयकारे

0
Tindwari

Tindwari: तिंदवारी कस्बे में समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रखीं करीब दो सैकड़ा देवी प्रतिमाओं का बुधवार को नदी, नाला, पोखरों में विसर्जन कर दिया गया। भक्तों ने डीजे की धुन में भक्तिगीतों पर अबीर गुलाल उड़ा जमकर थिरके। कस्बे समेत पिपरगवां, गोधनी, भुजौली, गरौती, तेरहीमाफी, धौसड़ की देवी प्रतिमाएं गडरा नदी, सेमरी, वासिलपुर, मुंगुस, महुई, गोखरही, जसईपुर, छापर, भिड़ौरा, बेंदा, जौहरपुर, अमलीकौर की देवी प्रतिमाएं उसरा नाला में विसर्जित की गई। थाना प्रभारी कौशल सिंह ने बताया कि पुलिस की एक दर्जन से अधिक टीमों को व्यवस्था पर लगाया गया है। देवी प्रतिमाओं का विसर्जन नालों, तालाबों में किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here