Ballia: करंट लगने से पिता-पुत्र की हुई मौत

सब्जी के खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

0
23

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह भीषण हादसा हो गया है। यहां सब्जी के खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलवार (25 अप्रैल) की सुबह अचानक हुए हादसे से गांव में हंगामा मच गया।

बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही गांव निवासी वकील शर्मा (55) पुत्र बहादुर शर्मा चांदपुर गांव में लगान पर खेत लेकर मूंग की खेती किये थे। मंगलवार की सुबह खेत की सिंचाई अपने पुत्र श्याम प्रकाश शर्मा (21) के साथ कर रहे थे। तभी विद्युत खम्भे के स्टेक से वकील शर्मा छू गए। करंट की जद में आकर वकील शर्मा छटपटाने लगे और पुत्र श्याम प्रकाश शर्मा कुछ समझ नहीं आया, तो वह पिता को बचाने जैसे ही आगे बढ़ा मौत ने उसे भी दबोच लिया।

ग्रामीणों के मुताबिक, विद्युत खम्भे के स्टेक में बिजली उतर आई थी। झुलसे पिता-पुत्र को ग्रामीण सीएचसी सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बैरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here