बलिया: भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर हो रही खुले आम लूट

0
Ballia

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद (Ballia) के गड़वार घाना क्षेत्र के रतसड में हो रही है। मामला सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया। आपको बता दे कि पीड़ित ने पेट्रोल पंप पर 110 रुपए का पेट्रोल लिया, लेकिन उसे 110 रुपए के पेट्रोल लेने पर मात्र 400ml मिला। जब पीड़ित के मित्र को शक हुआ तो उसने अपनी टंकी से पेट्रोल पंप पर तेल निकाल कर नापा। तेल नापने पर पता चला कि एक लीटर पेट्रोल में 400ml तेल है, जिसकी शिकायत स्थानीय थाना और रतसड चौकी को की गयी।

इस तरह से खुलेआम भाजपा नेता द्वारा लूट और लोगो को धोखा दी जा रही है। यह पूरी घटना रतसर पेट्रोल पंप की है। सूत्रों की माने तो सत्ता पक्ष के होने के वज़ह से कोई कार्यवाही नहीं हुई। आपको बता दें कि यह खेल काफी लम्बे समय से चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here