Madhya Pradesh: मवेशी को नहलाने गए युवक की डैम में डूबने से मौत

युवक को तैरना नहीं आता था जिसके चलते यह हादसा हुआ।

0
Madhya Pradesh

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के भजिया गांव में एक 21 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को डैम से निकलवाया और फिर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुशराम ने बताया कि अरविंद पिता हजारी(21) अपनी भैंसों को नहलाने क्रेशर के पास बने डैम में गया हुआ था। यहां पर भैंसों को नहलाते समय अरविंद अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने से अरविंद की मौत हो गई। भजिया ग्रामीणों ने बताया कि अरविंद अपने घर की इकलौती संतान था, आज असमय हुई इस मौत के कारण अरविंद के परिवार सहित पूरे ग्राम का माहौल गमगीन हो गया है।

इस घटना के बाद पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है, वहीं पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि युवक को तैरना नहीं आता था जिसके चलते यह हादसा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here