Madhya Pradesh: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

कार चालक के विरुद्ध पुलिस जांच के बाद मामला दर्ज करेगी।

0
Madhya Pradesh

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बोडीहा तिराहे के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पसगडी से मझौली के रास्ते पर बाइक पर शिवकुमार और कमलेश जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कमलेश की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही शिवकुमार गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कमलेश अपने रिश्ते के भाई शिवकुमार के साथ मझौली जा रहा था, तभी बोड़ीहा तिराहे के पास तेज रफ्तार कार MP-66-CA-0736 ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार कमलेश की मौत हो गई। शिवकुमार को गंभीर चोटे आई हैं।

घटना देखकर स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए। घायल शिवकुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कार को जब्त कर लिया है। कार चालक के विरुद्ध पुलिस जांच के बाद मामला दर्ज करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here