हजारों भक्तों के साथ निकली हिन्दू जागरण मंच की ओर से धर्म जागरण यात्रा

शीतला धाम कड़ा से निकले भक्तों ने मंझनपुर के शिव मंदिर में जलाभिषेक किया।

0
Hindu Jagran Manch

कौशाम्बी: हजारों भक्तों के साथ हिंदू जागरण मंच (Hindu Jagran Manch) द्वारा धर्म जागरण यात्रा कड़ाधाम से निकाली गई जोकि मंझनपुर के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम की अगवाई हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला ने की, जबकि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जागरण मंच की प्रांत सह संयोजिका रचना रही।

इस मौके पर बोलते हुए रचना ने कहा कि हिंदू जागरण मंच (Hindu Jagran Manch) हिंदुओं सनातन धर्मयुग की लड़ाई को लड़ने का काम कर रहा है, जिस तरीके से आज लैंड जहाज लव जिहाद के नाम पर हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है। उनकी माता बहनों को टारगेट किया जा रहा है। उसे रोकने के लिए जागरण मंच संगठित होकर काम करेगा।

इस मौके पर प्रमुख रूप से रजत पांडे, उमाशंकर पटेल, हिंदू जागरण मंच कौशांबी (Kaushambi) के कार्यकर्ता शुभम मिश्रा, विनय त्रिपाठी, अमरीश पांडे, दीपक सोनकर, शिखर मिश्र, आनंद सिंह, राजकुमार, देवेश, जनार्दन पांडा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here