रामपुर: कावडिये की करंट से हुई मौत

0
Rampur

Rampur: कल सावन माह के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों की मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर भीड़ मौजूद रही। कुछ इसी तरह रामपुर (Rampur) के भमरौआ स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में भी पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रहे थे। इस बीच एक शिव भक्त परिक्रमा के दौरान करंट की चपेट में आ गया और इसके बाद उसकी मौत हो गई।

जनपद रामपुर के भोट थाना के अंतर्गत ग्राम इंड्री निवासी वीर सिंह सैनी कावड़ जट्टी के साथ भमरौआ स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर पहुंचे। जहां पर परिक्रमा के दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद उनकी मंदिर परिसर में ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस टीम के द्वारा उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद शिव भक्त को मृतक घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here