कपूर खानदान की ये बहू करती है ये काम, जानकर हो जायेंगे हैरान

कपूर खानदान की बहू आरती साभरवाल राज कपूर के बेटे राजीव कपूर की एक्स वाइफ हैं।

0

बॉलीवुड इंडस्ट्री से आये दिन कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। जहाँ कई ऐसे स्टार है जो अक्सर चर्चा में बने रहते है। वही इन दिनों कपूर फैमिली चर्चा में बनी हुई है। कपूर खानदान के बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी इक्षुक रहते है। जहाँ कपूर फैमिली की बहु-बेटियां खूबसूरती और स्टाइल के मामले में काफी आगे रहती हैं। वैसे कपूर परिवार की कई बहुएं, सुर्खियों से दूर भी रहती हैं, जिनके बारे में फैंस को शायद ही मालूम हो। ऐसी ही कपूर खानदान की एक बहू हैं आरती साभरवाल, जो इस चकाचौंद की दुनिया से काफी दूर रहती है। आरती साभरवाल के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आरती राजीव कपूर की एक्स वाइफ हैं।

राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर को फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए जाना जाता है। अभिनेता की साल 2021 में कार्डिक अरेस्ट से मौत हो गई थी। छोटे फिल्मी करियर में भी राजीव कपूर ने अलग पहचान बनाई। फैंस उन्हें काफी पसंद करते थे, लेकिन एक्टर की पर्सनल लाइफ काफी ज्यादा डिस्टर्ब रही। राजीव कपूर ने साल 2001 में आरती साभरवाल से शादी की। उनकी शादी एक प्रेम विवाह थी। दोनों की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और दो साल साथ रहने के बाद ही दोनों का तलाक हो गया।

एक्टर राजीव कपूर के निधन के बाद भी आरती साभरवाल की ओर से कभी कोई प्रतिर्किया नहीं आई, लेकिन लोग जानना चाहते हैं कि आरती कहां हैं। बता दे कि आरती साभरवाल दिल्ली में हैं और वो लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं। खबरों की मानें तो कहा जाता है कि राजीव कपूर से तलाक के बाद आरती कनाडा शिफ्ट हो गई थीं, जहां एक लॉ फर्म में वो काम कर रही थीं। इसके कुछ वक्त बाद वो भारत लौट आई और दिल्ली में उन्होंने एक फैशन लेबल शुरू किया। इसके सफल न होने पर एक्ट्रेस ने एक आचार की कंपनी शुरू की। अब एक्ट्रेस इसी बिजनेस को चला रही हैं।

आरती साभरवाल ने राजीव कपूर से अलग होने के बाद दूसरी शादी नहीं की। वो दिल्ली में अकेले ही रहती हैं। वही आरती साभरवाल किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती। वो काफी खुबसुरत, ग्लैमस और स्टाइलिश नज़र आती हैं। उनकी कुछ तस्वीरें हाल के दिनों में तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसे देख लोगो द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here