बलिया: चाकू मारकर दो युवको की हत्या, एक की मौत

आपसी विवाद में दबंगों ने की युवक की हत्या कर दी। वही आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन किया।

0

Ballia News: यूपी के बलिया जिला से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहां चाकू मारकर एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी। दबंगों ने दो युवकों को दिनदहाड़े चाकू मार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया है।

यह घटना गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव की है। जहां आपसी विवाद के बाद दबंगों ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ वार किये। चाकू के हमले से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसपी ने लोगों को जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया।जिसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस मामले की तफ्तीश और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here