बलिया: पीड़ित ने DM को पत्र देकर लगाया लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप

0
Ballia

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) में रेवती थाना अंतर्गत आसमानपुर छपरा सरिव के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र यादव ने जिलाधिकारी को पत्र देकर लेखपाल पर पैसा लेने का आरोप लगया है। पीड़ित का आरोप है कि जमीन की पैमाइश करने के नाम पर लेखपाल द्वारा 25 हजार रुपये की मंगा की गयी थी। जिसमे से 20 हजार रुपए दिये जा चुके है। इसके बावजूद भी लेखपाल द्वारा और पैसे की डिमांड की जा रही है। पैसा नही देने पर विपक्षी से मिलकर मेरे कबाले की जमीन आराजी नंबर 1443 का मापी नही करके विपक्षीयो के साजिश में होकर मेरे घर मे 10 कड़ी घुसा दिया है। जिनको लेकर पूर्व प्रधान ने DM को पत्र देकर जांच कर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित ने DM के ऊपर भरोसा रखते हुए बताया कि मुझे पूरी उम्मीद है कि डीएम साहब हमारे साथ न्याय करेंगे। पीड़ित ने बताया कि मेरा और हमारे विपक्षी के साथ जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसमें लेखपाल द्वारा हिला-हवाली किया जा रहा है। अगर मुझे न्याय नही मिला तो मैं आत्महत्या भी कर लूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here