बलिया: गांव के लोग दहशत में, वजह जनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

0
Ballia

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) के इस गांव के लोग इन दिनों दहशत में जीने को मजबूर है। एक तरफ कड़ाके की ठंड तो दूसरी तरफ चोरों से परेशान। पूरे गांव में अज्ञात लोगों के आने-जाने से दहशत का माहौल है। रात में गांव की महिलाएं दहशत के मारे सो नही पाती। ग्रामीण महिलाओं की माने तो गांव में पुलिस की गस्त नही होती है। कई बार चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

ग्रामीणवासियों ने बताया कि कुछ दिनों से गाँव में अज्ञात लोग आधी रात में गांव में घूमते नजर आ रहे है, जिसके कारण गाँव में दहशत का माहौल है। आरोप है कि पुलिस गांव में न तो गस्त कर रही है, न ही गांव के सुरक्षा का कोई इंतेजाम है। गाँव की महिलाओ ने बताया कि गांव में कोई भी अप्रिय घटना होने की आशंका है। मामला बलिया (Ballia) के फेफना थाना अंतर्गत थम्हनपूरा गांव का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here