बाँदा: मृतका के परिजनों ने डीआईजी से मुलाकात कर लगाई न्याय की गुहार

0

Banda: उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले (Banda) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मानव अंग तस्करी, दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अभी तक अभियुक्तो की गिरफ्तारी नही हुई है। आपको बता दे कि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सहित आठ डॉक्टरों के ऊपर मुकदमा दर्ज हुआ था।

आपको बता दे कि बीती 9 नवंबर को मेडिकल कालेज से एक प्रसूता महिला गायब हुई थी। गायब होने के 29 घंटे बीत जाने के बाद मेडिकल कालेज के कैम्पस में प्रसूता का अर्धनग्न शव मिला था। प्रसूता के शव से एक हाथ गायब था और शरीर मे चोट के निशान भी थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने तीन सदस्यीय टीम से इस घटना की जांच कराई थी। 10 दिसंबर को गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक कोई गिरफ्तारी नही हुई है। मृतका के परिजनों ने आज डीआईजी से मिलकर सीबीआई जांच की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here