आगरा: दबंग ने छात्र पर नुकीले तार लगे डंडे से किया हमला

0
Crime

यूपी के आगरा (Agra) से एक मामला सामने आया है। यहां पर एक दबंग ने नुकीले तार लगे डंडे से एक छात्र के ऊपर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सड़क पर खड़ा था छात्र तभी हुआ हमला

आगरा (Agra) मे एक छात्र के ऊपर हुए हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा गया है कि किस तरीके से एक युवक के ऊपर नुकीले तार वाले डंडे से हमला किया गया है। बताते चले कि मामला न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग इलाके का है। यहां सड़क किनारे एक छात्र खड़ा हुआ था तभी अचानक से एक दबंग अपने हाथ में नुकीले तार वाला डंडा लेकर आता है और युवक के ऊपर हमला कर देता है जिससे वह घायल हो जाता है। वही भीड़ को आता देख आरोपी मौके से फरार हो जाता है।

दबंग के हमले से छात्र के हाथ की टूटी हड्डी

न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग इलाके मे छात्र के ऊपर हुए हमले के मामले में पता चला कि दबंग के द्वारा कटीले तार वाले डंडे से छात्र के ऊपर हमला किया गया था जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छात्र के ऊपर हमला करने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस लगातार उनके हमले से घायल हुए छात्र से पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here