कासगंज: दरोगा को गोली मारने पर चार गिरफ्तार

0

यूपी की कासगंज (Kasganj) पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया है। जिन पर दरोगा को गोली मारने का आरोप लगा था।

दबंगों ने पुलिस के ऊपर चलाई थी गोलियां

कासगंज (Kasganj) जिले की पुलिस ने इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने का काम किया है। इन पर आप लगी है कि उन्होंने दरोगा के ऊपर गोली चलाई थी जिससे वह घायल हो गया था। बताते चलें कि सिकंदरपुर इलाके के नगला नरपत में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह को हुई थी जिसके बाद वह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे जहां पर दबंगों ने टीम के ऊपर फायरिंग करती थी जिसमें से एक दरोगा को गोली लग गई थी। जिसके बाद दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था बाद में पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया।

आरोपियों के ऊपर रखा गया था 25-25 हजार का इनाम

पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमला करने के मामले में 14 नाम दर्ज और पांच अन्य लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस लगातार घटना में आरोपी दबंगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी तभी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली और पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया। जिनके ऊपर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here