इटावा: चलती ट्रेन से कूदा क़ैदी, मौके पर हुई मौत

0

यूपी के इटावा (Etawah) में एक क़ैदी चलती ट्रेन से कूद कर भागने की कोशिश करने लगा जिससे उसकी पोल से टकराने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर अभियुक्त के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

दिल्ली से बिहार लेकर जा रही थी पुलिस

इटावा (Etawah) जिले के जसवंत नगर इलाके मे चलती ट्रेन से कूद कर एक कैदी की मौत हो गई। कैदी की मौत के मामले में पता चला कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ट्रेन से एक कैदी को बिहार की पुलिस दिल्ली से दरभंगा लेकर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन जसवंतनगर इलाके में पहुंची वैसे ही ट्रेन में मौजूद अभियुक्त ने कूदकर भागने की कोशिश की लेकिन बिजली के पोल से टकराने से उसके मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्रीय पुलिस और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर अभियुक्त की शव को कब्जे में लिया गया।

हत्या के मामले में रिमांड पर लेकर जा रही थी पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि बिहार पुलिस दहेज हत्या के मामले में अभियुक्त को दिल्ली से बिहार लेकर एक ट्रेन में जा रही थी। रात में अभियुक्त ने भागने की कोशिश की और वह चलती ट्रेन से कूद गया। जिससे वह सीधे पोल से जा टकराया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद हमारी जसवंत नगर पुलिस और क्षेत्राधिकार मौके पर पहुंचे। जहां पर पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया। वहीं लापरवाही के मामले में एसएसपी ने कहा कि अभियुक्त के द्वारा भगाने के दौरान किस की लापरवाही रही। यह तो जीआरपी पुलिस ही बता सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here