बांदा: तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से दर्दनाक मौत

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से निकाला गया।

0

यूपी के बांदा में तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी। 24 घंटे के बाद तालाब मे शव मिला। जिला प्रशासन एवं गोताखोरों की मदद से तालाब से युवक का शव निकाला गया। जहाँ फसल काटने की मजदूरी करने के लिए युवक आया था। जनपद के बदौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत नांदन मऊ मृतक रहने वाला था।

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से निकाला गया। जहाँ काफी गहराई से मिट्टी खनन होने के कारण गहराई से पानी भरा था। वही पुलिस एवं राजस्व की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। शव का पंचायतनामा भर के पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here