बांदा: तालाब में नहाने गया युवक डूबा, मचा हड़कम्प

मौके पर पुलिस बल और एस डी एम और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

0

Banda News: यूपी के बांदा तालाब में नहाने गए 35 वर्षीय युवक तालाब में डूब गया। कई घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी युवक का शव नही मिला। वही युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

मौके पर पुलिस बल और एस डी एम और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में मिट्टी निकाल कर डालने से बन गया था भारी गड्ढा और तालाब में तब्दील हो गया था।

देर शाम तक जारी रहा रेस्क्यू गोताखोर भी लगे रहे रेस्क्यू में शव नहीं मिला, वही पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रही। यह पूरा मामला देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत के पेरन दाई इलाके का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here