आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा परिवहन पर कार्यवाही कर प्रकरण किया दर्ज

आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा देवास जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

0

मध्य प्रदेश के देवास लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा देवास जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में देवास में अवैध मदिरा परिवहन की मुखबिर की सूचना पर आबकारी दल ने घेराबंदी कर एक्टिवा वाहन पर विदेशी मदिरा व्हिस्की की 12 बोतल अवैध मदिरा परिवहन करते हुए आरोपी को पकड़ा है।

जहाँ आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। जप्त सामग्री तथा वाहन का बाजार मूल्य लगभग 95 हजार रूपये है।

कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई एवं व्रत प्रभारी देवास प्रेम यादव एवं मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, बालकृष्ण जायसवाल शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here