बिहार: सुपौल में निर्माणाधीन पुल के गिरने से एक मज़दूर की मौत

0
Supaul

बिहार के सुपौल में बन रहे देश के सबसे बड़े बकौर पुल के तीन पिलर का गर्डर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि 15 से 20 मजदूर घायल हो गए हैं। मौके पर पुलिस मौजूद है और राहत-बचाव कार्य जारी है। 30 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार, सुपौल में निर्माणाधीन पुल के तीन स्लैब गिरे हैं। पिलर नंबर 50, 51 और 52 पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दबे हुए मजदूरों को निकालने में जुट गए। ये दर्दनाक हादसा मरीचा गांव के पास हुआ है।

सुपौल डीएम कौशल कुमार ने हादसे पर जानकारी देते हुए कहा कि मरीचा के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से एक की मौत हो गई। मधुबनी और सुपौल के बीच बकौर पुल का निर्माण किया जा रहा है। यह देश का सर्वाधिक लंबा पुल है। इसे भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है। इस पुल में कुल 171 पिलर बन रहे हैं। जिसमें डेढ़ सौ से ज्यादा पिलर का निर्माण हो चुका है। यह पुल 10.5 किलोमीटर लंबा है। इसकी निर्माण की लागत करीब 1200 करोड़ रुपए है। पुल कोसी नदी पर बन रहा है और इसकी लागत 984 करोड़ बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here