Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के बाद भड़के राहुल गांधी

दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को करीब 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भड़क उठे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखते हुए कहा, ‘डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। INDIA इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।’

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को करीब 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वही आज यनि शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में उनको पेश किया जाएगा। जहां ED केजरीवाल की रिमांड मांग सकती है। गौरतलब है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद तमाम विपक्षी नेताओं ने ED की इस कार्रवाई का विरोध किया था।

वही प्रियंका गांधी ने भी एक्स पर ED की इस कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री जी को शोभा देता है, न उनकी सरकार को। अपने आलोचकों से चुनावी रणभूमि में उतरकर लड़िये, उनका डटकर मुक़ाबला करिए, उनकी नीतियों और कार्यशैली पर बेशक हमला करिए – यही लोकतंत्र होता है। मगर इस तरह देश की सारी संस्थाओं की ताकत का अपने राजनीतिक मक़सद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना, दबाव डालकर उन्हें कमज़ोर करना लोकतंत्र के हर उसूल के ख़िलाफ़ है।’

उन्होंने आगे लिखा ‘देश के विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज़ कर दिये गये हैं, तमाम राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर ED, CBI, IT का दिन रात दबाव है, एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिये गये हैं, अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल ले जाने की तैयारी हो रही है। ऐसा शर्मनाक दृश्य भारत के स्वतंत्र इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here