बांदा: बौद्ध रीति रिवाज के साथ विलबई गांव में हुई दो लड़कियों की शादी

0
Banda

बांदा: आपको बता दे कि पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बाँदा (Banda) जिले से है। कलेक्टर पुरवा मजरा, विलबई तहसील व जिला बांदा मे चुनकाई वर्मा ने अपनी दो लड़कियों माया देवी व सोनी देवी की शादी बौद्ध रीति रिवाज के साथ ओम प्रकाश वर्मा व राममिलन वर्मा ग्राम धनेहरा जिला टीकमगढ़ म0प्र0 के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर पूजनीय भंते‌ संघरत्न‌जी, आंनद सेन‌, संत श्री दाता, संत सतबोध‌ साईं द्वारा बौद्ध भंते उच्चारण कर पंचशील अष्ठागिक मार्ग आदि सुनाया गया।

इस मौके पर उपस्थित बदलूराम नेताजी अलिहा, सुखलाल बौद्ध जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बौद्ध महासभा बांदा, संतोष वर्मा देवकरन‌, सहित सैकड़ों लोगो ने इस बौद्ध धर्म रीति रिवाज से संपन्न हुई शादी समारोह कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस विवाह के साक्षी बने‌।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here