फिल्म आदिपुरुष का हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने किया समर्थन

राजू दास ने कहा कि, यह तो केवल एक पिक्चर है लेकिन वह लोग देश और हिन्दुओं से कब माफ़ी मांगेंगे जो रामायण को जलाने की बात कहते थे।

0

फिल्ममेकर ओम राउत (Om Raut) के द्वारा निर्मित फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के कुछ संवादों को लेकर जबरदस्त विवाद हो रहा है। लोग सोशल मीडिया से लेकर सड़कों पर अपना विरोध जता रहे हैं। वही इस बीच फिल्म के समर्थन में हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास (Rajudas) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, इस फिल्म का विरोध केवल टुकड़े-टुकड़े और देशविरोधी गैंग कर रही हैं।

हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास (Rajudas) कहा कि, पहले की पिक्चरों में दिखाया जाता था कि भगवान शिव, कृष्ण और राम को पोस्टर लगाकर ढूंढा जा रहा है लेकिन तब भी वह नहीं मिल रहे। काली मां को सिगरेट पीता हुआ दिखाया जाता था। इन पिक्चरों से वामपंथी, टुकड़े-टुकड़े और देशविरोधी गैंग को कोई दिक्कत नहीं होती थी लेकिन आज इनको आदिपुरुष पिक्चर से दिक्कत हो गई है और इसका विरोध कर रहे हैं, जोकि सरासर गलत है।

उन्होंने कहा कि, हो सकता है कि फिल्म के कुछ संवाद गलत हों लेकिन उन्हें बदलने की बात मनोज मुन्ताशिर ने कही है और उन्हें बदल भी लिया जाएगा। राजू दास ने कहा कि यह तो केवल एक पिक्चर है लेकिन वह लोग देश और हिन्दुओं से कब माफ़ी मांगेंगे जो रामायण को जलाने की बात कहते थे, जो रामचरितमानस पर प्रतिबंध लगाने की बात करते थे। वह लोग कब माफ़ी मांगेंगे जो संतों को दुराचारी और बलात्कारी कहा करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here