बाँदा: गांधी जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियो ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0

Banda: गांधी जयंती के अवसर पर देश में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में बाँदा जनपद (Banda) में भी गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियो के द्वारा एवम पूर्व राज्य मंत्री की मौजूदगी में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया।

आपको बता दें कि पूरा मामला बाँदा जनपद (Banda) के बबेरू कस्बा अंतर्गत से सामने आया है, जहाँ पर कस्बा बबेरू में स्थित सुंदर कुआं में गांधी जयंती के अवसर में गांधी पार्क में बनी गांधी प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी के द्वारा गांधी जयंती में पूर्व राज्य मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव की मौजूदगी में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान मौजूद रहे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी इंद्रजीत यादव जिला पंचायत सदस्य सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here