बांदा: एक बार फिर अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।

0

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में एक बार फिर अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही शासन का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। यह पूरा प्रदर्शन कचहरी चौराहे के अशोक लाट में किया गया।

बता दे कि हापुड़ की घटना पर अभी तक कोई कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ता प्रतिदिन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज अधिवक्ताओं ने कचहरी चौराहे के अशोक लाट में उत्तर प्रदेश शासन का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। जहाँ अधिवक्ताओं का कहना है कि हापुड़ के दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की जाए और अधिवक्ता प्रोटक्शन बिल जल्द से जल्द पास किया जाए। यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो इसी तरह से वह प्रदर्शन करते रहेंगे और सरकार की ईंट से ईट बजा देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here