बांग्लादेश ट्रेन अग्निकांड: संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जांच कराने की मांग

भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे शहर बेनापोल से चलने वाली बेनापोल एक्सप्रेस जब राजधानी के कमलापुर रेलवे स्टेशन पहुंची, तब ट्रेन के 4 डिब्बों में आग लगा दी गई।

0

बांग्लादेश (Bangladesh) के मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (Bangladesh Nationalist Party) ने एक पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की घटना की संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जांच कराने की मांग की है। इस दर्दनाक घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुई इस घटना को विपक्षी दल ने उसके द्वारा आम चुनावों के बहिष्कार से पहले तोड़फोड़ का ‘पूर्व नियोजित’ कृत्य बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे शहर बेनापोल से चलने वाली बेनापोल एक्सप्रेस जब राजधानी के कमलापुर रेलवे स्टेशन पहुंची, तब ट्रेन के 4 डिब्बों में आग लगा दी गई।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के लगभग 292 यात्रियों में से अधिकांश भारत से घर लौट रहे थे। अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा मीडिया प्रकोष्ठ के उपसहायक निदेशक शाहजहां सिकदर ने कहा कि उन्होंने ट्रेन के जले हुए डिब्बों से 4 शव बरामद किए हैं। BNP के वरिष्ठ संयुक्त सचिव रूहुल कबीर रिजवी ने एक बयान में बेनापोल से ढाका की ओर जाने वाली बेनापोल एक्सप्रेस ट्रेन में उपद्रवियों द्वारा आगजनी के कारण यात्रियों की मौत पर चिंता व्यक्त की।

एक अखबार ने कहा कि रिजवी ने इसे मानवता के खिलाफ क्रूर अत्याचार करार दिया है और घटना की यूएन की निगरानी में जांच कराने की मांग की। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बेनापोल एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने से 4 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह जांच करने का निर्देश दिया कि क्या आग विध्वंसक गतिविधि के तहत लगाई गई। बता दें कि बांग्लादेश में रविवार को मतदान होना है। आम चुनाव की निगरानी के लिए भारत के 3 पर्यवेक्षकों सहित 100 से ज्यादा विदेशी पर्यवेक्षक ढाका पहुंच गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here