Barabanki: सड़क हादसों में छात्र, शिक्षक समेत 3 की मौत

यातायात दुर्घटनाओं के कारण अलग-अलग स्थानों पर तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।

0
Barabanki

बाराबंकी में यातायात दुर्घटनाओं के कारण अलग-अलग स्थानों पर तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जिनमें एक शिक्षक और एक छात्र शामिल थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। रामनगर कस्बे के रानी मोहल्ले के रहने वाले 36 वर्षीय मंगली प्रसाद शुक्ला रामनगर पीजी कॉलेज में संविदा पर शिक्षक थे। बुधवार की देर रात वह अपने साले ओंकारनाथ त्रिवेदी के साथ बाइक से कहीं गए थे।

बाराबंकी बहराइच हाईवे पर दलसराय गांव के पास देर रात उनकी बाइक क्षतिग्रस्त मिली और वह दोनों सड़क पर पड़े थे। पुलिस ने सीएचसी रामनगर भिजवाया जहां मंगली प्रसाद को मृत घोषित कर दिया गया जबकि ओंकार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

वहीं, रामसनेहीघाट क्षेत्र में भिटरिया दरियाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे सरस्वती विद्या मंदिर रामसनेहीघाट के कक्षा ग्यारह के छात्र नीरज कुमार (17) को डंपर ने टक्कर मार दी। बेल्हा चौराहे पर हुई सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत हो गई। वह क्षेत्र के ही शोभापुर गांव का निवासी था। नीरज की मौत से स्कूल में शोक व्याप्त हो गया।

उधर, कोठी इलाके में जैदपुर भानमऊ मार्ग पर बृहस्पतिवार की भोर मिर्जापुर गढ़ी गांव के पंकज कुमार (25) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर मौत हो गई। पंकज ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here