Bareilly: पत्नी ने पी शराब, पति के टोकने पर पत्नी ने की आत्महत्या

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

0
Bareilly

बरेली में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। किला थाना क्षेत्र में पत्नी के शराब पीने के बाद घर में झगड़ा हो गया। पति से झगड़े के बाद महिला ने शुक्रवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल भी बरामद की है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

किला क्षेत्र के गुलाबनगर चौधरी मोहल्ला निवासी गोपाल कश्यप ने बताया कि उनकी शादी अलीगंज के गैनी निवासी राधा से हुई थी। उनका एक बेटा और बेटी भी है। 11 साल की बीमार बेटी का दिल्ली में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पत्नी कभी कभार शराब पी लेती थी।

शुक्रवार रात भी राधा ने पति से चोरी छिपे शराब पी ली। पत्नी के नशे में होने का अहसास होते ही पति ने विरोध किया। इसी बात पर झगड़ा हो गया। गुस्से में महिला कमरे में चली गई। पति दोनों बच्चों के साथ बाहर वाले कमरे में सो गए। देर रात महिला ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के सहारे आत्महत्या कर ली।
शनिवार सुबह बेटी जब मां को बुलाने कमरे में गई तो उसकी चीख निकल गई। जानकारी पर गोपाल ने फौरन पुलिस को सूचना देकर शव को नीचे उतार लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला के मायके वाले पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचे थे। इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला कभी कभार शराब पी लेती थी। शराब की एक बोतल बरामद हुई है, जिसमें आधी शराब थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here