माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे तो हो जाये सतर्क

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने देवी के भक्तों को शालीन वस्त्र पहनकर माता के दरबार में आने की सलाह दी है।

0

मां वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले भक्तो के लिए एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-पाठ और दर्शन के लिए कुछ ड्रेस कोड लागू किए गए हैं। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने देवी के भक्तों को शालीन वस्त्र पहनकर माता के दरबार में आने की सलाह दी है। मंदिर प्रशासन की ओर से ड्रेस कोड के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

मंदिर प्रशासन ने कहा है कि माता वैष्णो देवी के मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शालीन कपड़े पहनना होगा। महिलाओं को साड़ी पहनने की सलाह दी गई है। छोटे कपड़ों, जैसे निक्कर, बरमूडा, टी-शर्ट, नाइट सूट आदि पहनकर मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस तरह के कपड़े पहनकर पहुंचने वालों को दर्शन और आरती में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। यह ड्रेस कोड सख्ती से लागू किया जाएगा।

दरअसल, ड्रेस कोड से जुड़ा यह नियम तो पुराना है, लेकिन मंदिर प्रशासन अब इसे अनिवार्य कर रहा है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह कदम मंदिर की पवित्रता और मर्यादा को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन अपने पुराने निर्देश पर सख्ती बरतने जा रहा है। जागरूकता के लिए जगह-जगह बोर्ड लगाए गए हैं और ड्रेस कोड को लेकर अनाउंसमेंट भी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here