भोपाल का AQI स्तर लगातार हो रहा खराब

प्रशासन ने एक्यूआई के सुधार के लिए जरूरी कदम उठाते हुए वाहनों के प्रदूषण स्तर की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का AQI स्तर लगातार खराब होता जा रहा है। जिसके बाद प्रशासन ने एक्यूआई के सुधार के लिए जरूरी कदम उठाते हुए वाहनों के प्रदूषण स्तर की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

भोपाल के कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर में बिगड़ते AQI स्तर को देखते हुए आरटीओ, पॉल्यूशन कंट्रोल और पुलिस को वाहनों के प्रदूषण स्तर की जांच करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने वाहनों का पीयूसी (PUC) नहीं होने पर चालानी कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।

भोपाल कलेक्टर ने मंगलवार को सभी पेट्रोल पंपों पर पीयूसी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि चार पहिया वाहन को फुल टैंक कराने पर पेट्रोल पंप संचालक वाहन की मुफ़्त पीयूसी करने की सुविधा प्रदान करेगा।

दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल देश की सबसे स्वच्छ राजधानी है, लेकिन दिवाली के बाद से कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के ऊपर पहुंच चुका है। जबकि सांस लेने के योग्य शुद्ध हवा के लिए एयर क्वालिटी इंडेक्स 50 से कम होना चाहिए, लेकिन दोपहर में ही कई इलाकों का इंडेक्स 250 के ऊपर बना रहता है। हवा की गुणवत्ता को देखते हुए प्रशासन भी फिक्रमंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here