बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, स्कूलों की छुट्टियों में हुआ बदलाव

शिक्षा विभाग ने मंगलवार को स्कूलों में सितंबर से दिसंबर तक दी जाने वाली छुट्टियों की एक नई तिथि जारी की है।

0

बिहार सरकार (Bihar Government) ने राज्य में स्कूलों को लेकर बड़ी घोषणा किया है। अब बिहार के स्कूलों में छुट्टियां घटा दी गई हैं। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को स्कूलों में सितंबर से दिसंबर तक दी जाने वाली छुट्टियों की एक नई तिथि जारी की है। इसके तहत अब स्कूलों में 23 छुट्टियों की जगह केवल 11 छुट्टियां दी जाएंगी।

नई तालिका के मुताबिक, 31 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं दी जाएगी। हालांकि अब तक रक्षाबंधन के दिन स्कूलों में अवकाश रहता था। ठीक इसी तरह अब दुर्गा पूजा के अवसर पर 6 की जगह केवल 3 दिन का अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने दीपावली से छठ पूजा तक दी जाने वाले अवकाश में भी बदलाव किया है। इस बार 9 दिनों की छुट्टी की जगह केवल 4 दिन यानी 12 नवंबर, 15 नवंबर और 19 एवं 20 नवंबर को अवकाश मिलेगा।

शिक्षा विभाग की तरफ से जारी संशोधित आदेश में यह कहा गया है कि प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम दो सौ दिन और माध्यमिक विद्यालयों में 220 दिन का कार्य दिवस होना जरूरी है। मगर चुनाव, परीक्षा, त्योहार और प्राकृतिक आपदाओं के कारण विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित होती है।

विभाग ने आगे कहा कि, त्योहारों के मौके पर विद्यालयों के बंद होने की प्रक्रिया में भी एकरूपता नहीं है। किसी त्योहार में किसी जिले में विद्यालय खुले होते हैं तो किसी में बंद रहते हैं। विद्यालयों के संचालन में एकरूपता के लिए 2023 के बचे हुए दिनों में यह बदलाव किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here