Manipur Violence: कई इलाको में गोलीबारी, दो लोगों की मौत

इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर में तलाशी अभियान के दौरान 6 हथियार, 5 गोला-बारूद और 2 विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

0

मणिपुर (Manipur) से एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है। यहां के बिष्णुपुर जिले (Bishnupur District) में मंगलवार को कई गांवों में बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई है। ये गोलीबारी नारानसेना के आसपास के गांवों में सशस्त्र बदमाशों के बीच होने की बात सामने आई है। गोलीबारी में दो लोगों की मौत की खबर है और 7 लोग जख्मी हैं। मौके पर भारी मात्रा में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है और फिलहाल स्थिति काबू में है।

इससे पहले खबर सामने आई थी कि प्रतिबंधित विद्रोही समूह की राजनीतिक विंग रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट (RPF), नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालिम इसाक-मुइवा (NSCN-IM) के एक-एक एक्टिव कैडर और कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP) के 2 ओवर-ग्राउंड वर्कर को विभिन्न तलाशी अभियान के दौरान अरेस्ट किया गया है। यह जानकारी मणिपुर पुलिस ने मंगलवार को दी।

मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने बताया कि इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर में तलाशी अभियान के दौरान 6 हथियार, 5 गोला-बारूद और 2 विस्फोटक बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 28 अगस्त को इन उग्रवादियों को अरेस्ट किया था। मणिपुर पुलिस ने एक ट्वीट में बताया, ‘राज्य पुलिस ने RPF/PLA के और NSCN(IM) के 1 सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा KCP के 2 ओवर ग्राउंड वर्कर्स को भी अरेस्ट किया गया है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here