दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, अमेजन के सीनियर मैनेजर की हत्या

मैनेजर अपनी बाइक से जा रहा था तभी स्कूटी और बाइक पर सवार 5 लड़कों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया।

0

दिल्ली (Delhi) के भजनपुरा क्षेत्र में मंगलवार देर रात दिल दहला देने वाली दर्दनाक घटना हुई है। जहां पांच बदमाशों ने अमेजन कंपनी (Amazon) के सीनियर मैनेजर की हत्या कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मैनेजर अपनी बाइक से जा रहा था तभी स्कूटी और बाइक पर सवार 5 लड़कों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने शख्स पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। मैनेजर के सिर में गोली लगी। घायल मैनेजर को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाशों के इस हमले में मैनेजर का एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

अमेजन के सीनियर मैनेजर हरप्रीत गिल को सिर में गोली मारी गई है। 36 साल के हरप्रीत गिल भजनपुरा में गली नंबर 1 में रहते थे। वह मंगलवार रात करीब 12 बजे अपने साथी गोविंद सिंह के साथ स्पलेंडर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान 5 युवक स्कूटी और बाइक से पहुंचे।

युवकों ने दोनों पर गोली बरसाना शुरू कर दी, जिसके बाद हरमनप्रीत की मौत हो गई। इस हमले में 32 साल के गोविंद घायल हो गए। वो भजनपुरा में ही हंग्री बर्ड के नाम से मोमोज की दुकान चलाते हैं। उनके भी सिर में ही गोली लगी। उन्हें एलएनजेपी रेफर किया गया है।

दिल्ली में आधी रात को हुई इस वारदात के बाद पुलिस प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं। इस घटना के बाद से ही इलाके में हंगामा मच गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हत्यारों की ढूंढने की जुगत में जुट चुकी है। इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here