महिला दिवस के अवसर पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए ऐलान किया है कि LPG गैस की कीमतों में अब 100 रुपये की छूट दी जाएगी।

0

आज महिला दिवस (Women’s Day) के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए ऐलान किया है कि LPG गैस की कीमतों में अब 100 रुपये की छूट दी जाएगी। इस कदम को उठाने के पीछे सरकार का मकसद नारी शक्ति के जीवन को आसान बनाने और साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ कम करने की है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी खुद अपने ट्वीटर हैंडल से इस बारे में ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here