उर्वशी ढोलकिया को लेकर बड़ी खबर, अस्पताल में भर्ती, तस्वीरें आई सामने

0
Urvashi Dholakia

टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, खबर यह है कि अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने ‘कसौटी ज़िंदगी की’ शो में ‘कोमोलिका’ का किरदार निभाया था, वही वो अपने इस शानदार किरदार और लुक्स के लिए बेहद मशहूर है। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। वहीं उर्वशी ढोलकिया की हेल्थ जानने के बाद उनके फैंस उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वही उनकी अस्पताल से एक तस्वीर भी सामने आयी है, जिसे देख फैंस बेहद हैरान नज़र आ रहे है।

उर्वशी ढोलकिया सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। टीवी एक्ट्रेस की इस फोटो ने उनके फैंस की चिंताएं बढ़ा दी है। उर्वशी अस्पताल में बेड पर लेटी दिख रही हैं। ये तस्वीर उनके बेटे क्षितिज ने सोशल मीडिया पर साझा की है। बता दें कि एक्ट्रेस को गर्दन में ट्यूमर में हैं, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। सर्जरी बिना किसी रूकावट के पूरी हो गई है।

Urvashi Dholakia

बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया को भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल उर्वशी जुहू के नानावती अस्पताल में इलाज करा रही हैं। डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम की सलाह दी है। उन्हें दिसंबर 2023 की शुरुआत में गर्दन के ट्यूमर का पता चला था। उर्वशी कुछ दिनों पहले अपने तलाक को लेकर खूब लाइमलाइट में थीं। एक्ट्रेस ने अनुज सचदेवा के साथ अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here