Board Exam की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आयी बड़ी खबर

अब बोर्ड परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित की जाएंगी। यही नहीं कक्षा 11वीं और 12वीं में विद्यार्थियों को दो भाषाओं का अध्ययन करना होगा।

0

बोर्ड परीक्षा (Board Exam) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि अब बोर्ड परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित की जाएंगी। यही नहीं कक्षा 11वीं और 12वीं में विद्यार्थियों को दो भाषाओं का अध्ययन करना होगा।

लेटेस्ट अपडेट है कि शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार होंगी। यही नहीं छात्र-छात्राओं को सर्वश्रेष्ठ अंक बरकरार रखने की इजाजत होगी। शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत बोर्ड परीक्षाएं महीनों की कोचिंग और रट्टा लगाने की क्षमता के मुकाबले छात्र-छात्राओं की समझ और दक्षता के स्तर का मूल्यांकन करेंगी।

शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं में विषयों का चयन ‘स्ट्रीम’ तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि छात्र-छात्राओं को पसंद का विषय चुनने की आजादी मिलेगी। शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के अनुसार, स्कूल बोर्ड उचित समय में मांग के अनुसार परीक्षा की पेशकश करने की क्षमता विकसित करेंगे।

नई शिक्षा नीति (New Education Policy) के मुताबिक, नए पाठ्यक्रम का खाका तैयार कर लिया गया है। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि 2024 के शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्य पुस्तकें तैयार की जाएंगी। शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम के खाके के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को दो भाषाओं का अध्ययन करना होगा, इनमें से कम से कम एक भाषा भारतीय होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here