बिहार के शिक्षा मंत्री (Bihar Education Minister) और आरजेडी विधायक चंद्रशेखर के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है| उन्होंने अन्य दूसरे किताबों के साथ ही साथ रामचरितमानस पर भी विवादित बयान दे दिया है| बिहार शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि मनुस्मृति, बंच ऑफ थॉट्स, रामचरितमानस नफरत फैलाने वाले ग्रंथ हैं|
चंद्रशेखर ने कहा कि एक युग में मनुस्मृति, दूसरे युग में रामचरितमानस, तीसरे युग में गुरु गोवलकर का बंच ऑफ थॉट, ये सभी देश को, समाज को नफरत में बांटते हैं| नफरत देश को कभी महान नहीं बनाएगी| देश को महान केवल मोहब्बत ही बनाएगी|
दरअसल, राजधानी पटना में नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के 15वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने रामचरितमानस को समाज को बांटने वाला ग्रंथ बताया| समारोह के बाद जब उनसे फिर से उनके बयान पर सवाल किया गया, तो उन्होंने रामचरितमानस को लेकर कहे गए अपने शब्दों को सही बताया|
बिहार शिक्षा मंत्री (Bihar Education Minister) चंद्रशेखर ने कहा कि, ”मनुस्मृति में समाज की 85 फीसदी आबादी वाले बड़े तबके के खिलाफ गालियां दी गईं| रामचरितमानस के उत्तर कांड में लिखा है कि नीच जाति के लोग शिक्षा ग्रहण करने के बाद सांप की तरह जहरीले हो जाते हैं, यह नफरत को बोने वाले ग्रंथ हैं|”
इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि, राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयान पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और इस देश के हिन्दूओ से माफ़ी मांगनी चाहिए|







[…] का मुद्दा उठाया था| उन्होंने साल 2018 में रामसेतु (Ramsetu) को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की […]
[…] के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस को लेकर किये गए […]
[…] बिहार के शिक्षा मंत्री (Bihar Education Minister) और आरजेडी विधायक चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर दिए विवादित बयान पर सफाई दी है| शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि, उनको पूरे रामचरितमानस से नहीं, बल्कि उसके कुछ अंशों पर आपत्ति है| […]
[…] बिहार के केंद्रीय राज्य मंत्री (MoS) अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) के काफिले में पुलिस एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रविवार की रात एक ऐसी घटना हुई जिसमें कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। सूत्र के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री बक्सर से पटना जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। मंत्री ने दुर्घटना का वीडियो साझा किया। जिसमें वह दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटी एस्कॉर्ट कार का निरीक्षण करते देखा जा सकता है। […]