Bihar: पहले पुजारी को मारी गोली फिर निकाल ली दोनों आंखें, अब शुरू हुआ जमकर बवाल

0
Murder

बिहार से एक मामला सामने आया है। जहां पर एक पुजारी की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिर बाद में उस पुजारी की दोनों आंखें निकाल दी गई। इस घटना के बाद लोग आक्रोषित हो गए और उन्होंने जमकर हंगामा काटना शुरु कर दिया।

मंदिर से 6 दिन पहले गायब हो गए थे पुजारी

बिहार के गोपालगंज में एक पुजारी की बेरहमी से हत्या करने के बाद अब मामला गरमाता हुआ दिखाई देने लगा है। हत्या के बाद लोग सड़कों पर आ गए और जमकर हंगामा करने लगे हैं। इस हंगामे पर काबू पाने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है। बताते चलें कि मामला मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर गांव का है। यहां पर रहने वाले मनोज कुमार नाम का व्यक्ति 1 किलोमीटर दूर पर बने शिव मंदिर में पुजारी के तौर पर रहता था। 6 दिन पहले अचानक से पुजारी लापता हो गया था जिसके संबंध में थाने में शिकायती पत्र दिया गया था। लेकिन पुजारी का कहीं पता नहीं चल फिर पास में ही झाड़ियां में पुजारी का शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां जांच पड़ताल शुरू की गई।

पुजारी की मौत के बाद लोगों ने सड़कों पर काटा हंगामा

मनोज कुमार नाम के पुजारी की पहले निर्मम तरीके से गोली मारकर हत्या की गई। फिर बाद में पुजारी की दोनों आंखें निकाल ली गई। जब इस मामले की जानकारी आसपास के लोगों को ही तो आसपास के लोग काफी गुस्से में आ गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर पुलिस ने मामले को शांत करने की कोशिश की लेकिन पुलिस के सामने ही हंगामा कर रहे लोग आक्रोषित हो गए और पुलिस पर पथराव करने लगे। हंगामा कर रहे लोगों को आरोप है कि पुलिस 6 दिन से पुजारी को नहीं ढूंढ पाई और उसके बाद उसकी निर्मल हत्या कर दी गई। हम चाहते हैं कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here