केरल से एक मामला सामने आया है। जहां पर एक मजदूर ने अधेड़ महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर बाद में उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद घायल हुई महिला को उपचार की अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज डॉक्टर की देखरेख में किया जा रहा।
मजदूर ने बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म
केरल में एक मजदूर ने बुजुर्ग महिला के द्वारा मेट्रो का रास्ता पूछने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और बाद में जमकर मारपीट की। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जाँच पड़ताल शुरू कर दी। दरअसल मामला केरल का है जहां पर 52 साल की एक बुजुर्ग महिला ने मेट्रो रेलवे स्टेशन का रास्ता 32 साल की युवक से पूछा था। तभी रास्ता बताने के बहाने युवक महिला को सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दूसरे की घटना को अंजाम दे डाला। महिला के साथ आरोपी ने जमकर मारपीट की और उसको धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को जानकारी दी तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। पिटाई से घायल हुई महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को भारती करते हुए उसका इलाज शुरू किया।
आरोपी मजदूर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुजुर्ग महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के मामले में पता चला कि मामला चार दिन पुराना है जहां पर अलपुज्झा इलाके मे काम करने वाले 32 साल के मजदूर से बुजुर्ग महिला ने पता पूछा था और उसके युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पता चला है कि आरोपी युवक असम का रहने वाला है। अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला के पास जब पुलिस पहुंची तो पुलिस ने पूरे मामले के बारे में महिला से पूछताछ की। महिला के साथ हुए दुष्कर्म और मारपीट के मामले महिला ने जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी मजदूर की तलाश में जुटी और उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गुरफ्ट में आये आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने ही चार दिन पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।














