प्रयागराज पेट्रोल भरवाने के कुछ समय बाद ही लगी बाइक में आग

0
2
Bike caught fire

प्रयागराज में बुधवार को यमुनानगर की करछना तहसील के हिंदूपुर गांव निवासी मनोज कुमार यादव (35) सुबह 10:00 बजे के करीब नहर कोठी होते हुए करछना तहसील की तरफ जा रहा था। तभी अचानक उसकी चलती बाइक में आग लग गयी। मनोज ने बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई।

बाइक के निचले हिस्से में लगी आग

मनोज कुमार करछना तहसील में काम करता है। बुधवार को भी वह रोज की तरह अपने काम पर जा रहा था। अचानक उनकी मोटरसाइकिल में नीचे से आग की लपटें उठने लगीं। आग से बाइक चालक मामूली रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगो ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी थी। बाइक सवार तहसील कर्मचारी ने आग लगने का मालूम चलने पर चलती बाइक फेंक कर बाहर कूद गया।

पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराया

इस दौरान वह मामूली रूप से पैर के पास झुलस भी गया। उसकी बाइक धू-धू कर जलने लगी। आसपास के लोग जमा हो गए। किसी तरह से बाइक में लगी आग को बुझाया गया। उसके बाद उसे पास के अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। मनोज कुमार का कहना है कि उसने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराया। वहां से 200 से 300 मीटर ही गया था, तभी आग लग गई। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here