हरियाणा (Haryana) महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया (Renu Bhatia) ने लड़कियों को लेकर एक विवादित बयान दिया है। जिसे लेकर वो चर्चा का विषय बनी हुई है। वही उनके इस विवादित बयान को लेकर चारों ओर बवाल मचने लगा है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि, OYO Rooms में लड़कियां किस लिए जाती हैं? यहां लड़कियां हनुमान जी की आरती करनी तो नहीं जाती हैं। लड़कियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनके साथ कुछ अनहोनी भी हो सकती है। रेनू भाटिया ने यह बात तब कही जब वह हरियाणा के एक कॉलेज में साइबर क्राइम और जागरूकता कार्यक्रम पर लोगों को संबोधित कर रही थीं।
जांच के लिए ज्यादातर मामले लिव इन रिलेशनशिप के आते हैं: रेनू भाटिया
अपने कार्यक्रम में रेनू भाटिया ने आगे कहा कि, सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाए गए लिव इन रिलेशनशिप गाइडलाइन की वजह से कई मामलों में हाथ बंधे हुए हैं। इसकी वजह से कई मामले सुलझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जागरूकता कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा की एक बार फिर से इस कानून की समीक्षा करनी होगी। रेनू भाटिया ने यहां तक ये बोल दिया कि, लड़कियों के साथ होने वाले अनहोनी की वो खुद जिम्मेदार हैं। रेनू भाटिया ने कहा कि, जांच के लिए ज्यादातर मामले लिव इन रिलेशनशिप के आते हैं।
रेनू भाटिया ने कही ये बात
रेनू भटिया ने आगे कहा कि, ज्यादातर मामलों में लड़की यही शिकायत लेकर आती है कि उसे कोई नशीली चीज पिलाकर उसका शारीरिक शोषण किया गया और आरोपी ने उसके नशे में होने का फायदा उठाया। लड़कियों को इस बात का पता होना चाहिए कि वहां उनके साथ कुछ गलत भी हो सकता है। कॉलेज में आने के बाद ज्यादातर लड़के-लड़कियों को यही लगता है कि उन्हें पूरी आजादी मिल चुकी है। अब वो अपनी मर्जी से सारे काम कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि, लड़कों को इस दौरान लगता है कि गर्ल फ्रेंड घूमाने का समय आ गया है।




