जम्मू-पुंछ मार्ग पर सैन्य वाहन में लगी भीषण आग

0
1
Jammu Poonch

जम्मू कश्मीर के पुंछ के भाटादूडियां क्षेत्र में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, इसमें चार जवान अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और सेना को भी सूचित किया गया है। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वाहन ने आग कैसे पकड़ी, फिलहाल इसकी भी जांच की जा रही है।

उधर, सेना प्रवक्ता जम्मू ने निवेदन करते हुए कहा कि, घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरों को प्रसारित ना किया जाए। उन्होंने कहा कि, हादसे की पुष्टि के तुरंत बाद ही जानकारी शेयर की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here