सिद्धार्थनगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में बीजेपी प्रत्याशी गोविंद माधव यादव ने भरा नामांकन पत्र

0
3
Siddharthnagar

Siddharthnagar: नगरीय निकाय चुनाव नामांकन के अन्तिम दिन नगरपालिका सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में आज बीजेपी प्रत्याशी गोविंद माधव यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद माधव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को बीजेपी ने टिकट दिया। यदि मैं जीता तो नगरपालिका क्षेत्र का विकास करूँगा। जब बीजेपी से टिकट के कई दावेदारों के अलग अलग दलों से नामांकन से पडने वाले प्रभाव को लेकर सवाल किया गया तो वह बोले कि यह दावेदार पहले से अलग अलग दल के थे। इससे कोई फर्क नही पड़ेगा। हम जिले की दोनों नगरपालिका व 9 नगरपंचायतो में जीत दर्ज करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here