नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय महिला प्रत्याशी सुमन सिंह ने किया नामांकन

0
2
Nagar Panchayat

आजमगढ़ नगर पंचायत (Nagar Panchayat) मार्टिनगंज से निर्दलीय प्रत्याशी सुमन सिंह पत्नी राणा सिंह ने आज दोपहर में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। अपने निवास स्थान सुरहन से मार्टिनगंज काफी समर्थकों के साथ राणा सिंह नामांकन करने के लिए अपनी पत्नी के कदम से कदम मिलाकर निकले। सुमन सिंह ने कहा कि हमारे पति द्वारा फौजी के रूप में रहकर देश की सेवा की गयी हैं। अगर जनता का सहयोग मिल गया तो मार्टिनगंज नगर पंचायत को चहुमुखी विकास की धारा में जोड़ने का कार्य किया जाएगा। राणा सिंह फौजी ने कहा कि देश की सेवा सर्वोपरि है। उसके बाद समाज की सेवा करना भी अब हमारा कर्तव्य बन गया है। अगर जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिला तो मार्टिनगंज नगर पंचायत में एक नई मिसाल कायम होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here