राणापुर में बड़े धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव।

0
2
Lord Shri Parshuram

Ranapur: यह पर्व ब्राह्मणों के आराध्य देव श्री परशुराम जी (Shri Parshuram) के जन्मोत्सव के उपलक्ष में मनाया जाता है। 22 अप्रैल 2023 को यह पर्व संसार भर में मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में राणापुर के समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा एक यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों, युवाओं व महिलाओं ने भाग लिया। इस चल समारोह में प्रभु श्री परशुराम जी की छवि को रथ पर विराजमान कर, नगर के प्रत्येक गली मोहल्ले में घुमाया गया। यात्रा शिवाजी चौक से होते हुए नगर के प्रमुख मार्गो में पहुंची और फिर यह यात्रा यथावत स्थान पर पहुंचकर प्रभु श्री परशुराम जी की आरती कर समापन किया गया। साथ ही समाज द्वारा एक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त ब्राह्मण समाज ने भोजन किया और साथ ही एक दूसरों को बधाइयां दी।

कौन है श्री परशुराम?

हिंदू धर्म में प्रचलित पौराणिक कथाओं में उल्लेख है कि दादा श्री परशुराम जी (Shri Parshuram) भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार हैं। परशुराम जन्मोत्सव वैशाख माह के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन मनाया जाता है। पुरानी कथाओं की माने तो इस दिन ब्राह्मण योद्धा श्री परशुराम पृथ्वी पर बुरी शक्तियों को खत्म करने के लिए अवतरित हुए थे। उन्होंने दुनिया को राक्षसों और बुरी शक्तियों से मुक्त करवा कर ब्रह्मांड में संतुलन बनाने का काम किया था। भगवान श्री परशुराम जी को ब्रह्म क्षत्रिय भी कहा जाता है। इसके पीछे का कारण है कि उनके पिता ब्राह्मण थे और माता क्षत्रिय थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here