सिद्धार्थनगर: जमील सिद्दीकी ने किया सिद्धार्थनगर जिले से नगर निकाय चुनाव का नामांकन

0
1
municipal elections

सिद्धार्थनगर: नगर निकाय चुनाव (municipal elections) को लेकर सिद्धार्थनगर जिले में समाजवादी पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी अब खुलकर सामने आ गई है। पूरे मामले की बात करे तो नगर पालिका सिद्धार्थनगर में अध्यक्ष पद हेतु पहले जारी की गई लिस्ट के अनुसार रामसेवक लोधी को प्रत्याशी बनाया गया था। जिसके क्रम में 21 अप्रैल को रामसेवक लोधी ने तहसील स्थित नामांकन स्थल में नामांकन कर दिया। इसी बीच आज 23 अप्रैल को समाजवादी पार्टी से सिद्धार्थनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु एक और प्रत्याशी जमील सिद्धकी ने नामांकन (municipal elections) किया है।

इसको लेकर जब हमने जमील सिद्दीकी से बात की तो उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय ने आदेशित किया कि नामांकन दाखिल करो। कुछ लोकतांत्रिक मजबूरियां होती है। इसी वजह से पहले उन्होंने नामांकन किया है। मुझे इस बात की जानकारी है, लेकिन मुझे भी आदेशित किया गया है। जब हमने पूंछा कि यदि पहले नामांकन करने वाले प्रत्याशी का सिम्बल जारी होता है तो क्या आप उसका सहयोग करेंगे। इस पर वह बोले कि जो पार्टी का आदेश होगा, वह करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here